2 सितंबर 2014 - 19:17
ईरान ने अमरीका को हराया।

ईरान की राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम ने पोलैंड में जारी विश्व चैम्पियनशिप 2014 के एक अहम मैच में अमरीका के ख़िलाफ़ रोमांचक जीत दर्ज की।

अबनाः ईरान की राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम ने पोलैंड में जारी विश्व चैम्पियनशिप 2014 के एक अहम मैच में अमरीका के ख़िलाफ़ रोमांचक जीत दर्ज की।
मंगलवार को पोलैंड में प्रतियोगिता के पूल डी में ईरान ने एक और बड़ी जीत अपने नाम की और अमरीका को पांच सेटों के रोमांचकारी मैच में 3-2 से पराजित कर दिया।
ईरानियों ने अच्छी शुरूआत की और पहले दो सैटों में ज़बरदस्त खेल का प्रदर्शन किया।
पहला सैट ईरान की टीम ने 25-23 से अनपे नाम किया और दूसरे सैट में अमरीका को 25-19 से पटख़नी दी।
हालांकि अमरीका ने कि जो विश्व चैंपियन है, मैच में वापसी करते हुए तीसरा सैट 25-19 और चौथा सैट 25-18 से जीत लिया।
लेकिन पांचवे और निर्णायक सैट में ईरान ने विश्व चैंपियन को 17-15 से मात दी और मैच 2 के मुक़ाबले में तीन से जीत लिया।
रविवार को ईरान ने ईटली को 3-2 से हराया था।